बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत निकाले गए 21391 पदों पर की गई बहाली का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब उनके चयन की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। यह लेख आपको बताएगा कि रिजल्ट कैसे चेक करें, लिस्ट में क्या-क्या जानकारी दी गई हैं।
Read More
- BNMU Part 3 Admit Card 2022-25? बीएनमयू पार्ट 3 फाइनल परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस दिन जारी होगा, सबसे पहले यहां से डाउनलोड करें
- BNMU Madhepura UG 1st Sem Admission Online Apply 2025 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की सम्पूर्ण जानकारी
- Bihar Board Inter Matric Pass Scholarship 2025: बिहार बोर्ड स्कॉलरशिप 2025: मैट्रिक और इंटर पास छात्रों के लिए जरूरी जानकारी
- Bihar Board Inter Matric Marksheet 2025: कब आएगा मैट्रिक और इंटर का ओरिजिनल मार्कशीट?
Bihar Police Constable Final Merit List 2025 Overview
Event | Details |
---|---|
लेख का नाम | Bihar Police Constable Final Merit List 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल बहाली 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी – ऐसे करें चेक |
विभाग का नाम | Central Selection Board of Constables (CSBC) |
विज्ञापन संख्या | 01/2023 |
कुल पदों की संख्या | 21,391 Vacancies |
पद का नाम | Constable |
नौकरी के स्थान | Bihar |
रिजल्ट का तरीका | Online |
अंतिम रिजल्ट डेट | 09 May 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 पदों 21391 पर बहाली का रिजल्ट घोषित
बिहार पुलिस में 21391 कांस्टेबल पदों पर निकाली गई बहाली का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बहाली के लिए अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है, जिसे अब सभी उम्मीदवार CSBC (Central Selection Board of Constable) की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
CSBC वेबसाइट से रिजल्ट कैसे करें चेक?
CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट पर 9 मई 2025 की तिथि में फाइनल सेलेक्शन लिस्ट जारी की गई है। यह वही बहाली है जिसका विज्ञापन संख्या 01/2023 था। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, एक PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
यह PDF कुल 225 पेज की है, जिसमें विस्तृत जानकारी दी गई है। इसमें यह बताया गया है कि किस श्रेणी में कितने पद थे, किस वर्ग के लिए कितने आरक्षित थे, और कितने अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट की जानकारी
इस सूची में यह भी वर्णित है कि लिखित परीक्षा कब हुई थी और फिजिकल टेस्ट (PET) की तिथि क्या रही। इसके बाद की सूची में चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की भी जानकारी दी गई है।
कट-ऑफ मार्क्स और आरक्षित वर्गवार चयन विवरण PDF में नीचे की ओर आपको कट-ऑफ मार्क्स की जानकारी मिलेगी। बताया गया है कि किस वर्ग (जाति) से कितने उम्मीदवारों का चयन किया गया है। मेधा सूची और जिला आवंटन PDF में अनुक्रमांक और रोल नंबर के आधार पर मेधा सूची दी गई है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को कौन-सा जिला आवंटित किया गया है।
रोल नंबर से कैसे खोजें अपना नाम?
यदि आप PDF में अपना रोल नंबर ढूंढना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका है ‘Find’ फीचर का उपयोग करना। जैसे ही आप पीडीएफ खोलेंगे, तीन लाइन वाले मेनू पर क्लिक कर ‘Find in Page’ ऑप्शन चुनें और उसमें अपना रोल नंबर डालें। आपका रोल नंबर हाइलाइट हो जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को बधाई जिन अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई! यह एक बड़ा अवसर है बिहार पुलिस में सेवा देने का।
जो चयनित नहीं हुए, वे निराश न हों
जो उम्मीदवार इस बार चयनित नहीं हो पाए, उन्हें हताश नहीं होना चाहिए। हाल ही में 19000 पदों पर एक और बहाली आई थी और आगे भी कई बहालियाँ आने वाली हैं। आगामी भर्तियों की तैयारी करते रहें बिहार में आने वाले समय में बिहार दरोगा (SI), BSSC द्वारा लैब असिस्टेंट, फील्ड असिस्टेंट जैसी कई बहालियाँ भी निकाली जा रही हैं। जो उम्मीदवार इस बार पीछे रह गए, वे अगली परीक्षाओं की तैयारी जारी रखें।
Bihar Police Constable Result 2024 Download Links
Download Final Result | Click Here |
Download Result | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Exam Apna |
निष्कर्ष
बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 21391 पदों पर निकली बहाली का रिजल्ट घोषित हो चुका है। चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं और बाकी अभ्यर्थियों को अगली भर्तियों के लिए पूरी मेहनत के साथ तैयारी करते रहने की सलाह है।